अलविदा जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
22 views
अलविदा जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
अलविदा जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
नमाज के दौरान प्रमुख मस्जिदों एवं नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया, जिससे आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने में मदद मिली।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सकी।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सक्रियता के चलते जनपद में अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।