ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. सुरेश चंद शर्मा।

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 26 views
डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. सुरेश चंद शर्मा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडी़अलवर):-जयपुर- गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें गांधीवादी दर्शन, शांति और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान गांधीवादी दर्शन को बढ़ावा देने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एमजीजीपी इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। फाउंडेशन के ग्लोबल डायरेक्टर डॉ. माइक लिटमेन एवं भारत कार्यकारिणी निदेशक डॉ. ऋषिकेश आचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से यह सम्मान प्रदान किया गया।
एमजीजीपी इंडिया फाउंडेशन एक उभरता हुआ अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो मान्यता, समर्थन, अनुसंधान और सामुदायिक पहलों के माध्यम से गांधीवादी विचारधारा को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह संस्था भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत पंजीकृत है और विश्वभर में अपने विस्तारित नेटवर्क के जरिए शांति, मानवता और सतत विकास के लिए कार्य कर रही है।
फाउंडेशन समय-समय पर शांति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है। डॉ. सुरेश चंद शर्मा को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि समाज सेवा और गांधीवादी मूल्यों के प्रति उनके समर्पण का भी प्रमाण है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube