ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नवरात्रि के प्रथम दिन गौ सेवा में जुटी टीम, घायल गौ माता का किया उपचार।

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 26 views
नवरात्रि के प्रथम दिन गौ सेवा में जुटी टीम, घायल गौ माता का किया उपचार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन जहां पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है, वहीं गौ सेवा के कार्यों में भी तेजी देखने को मिली। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में संगठन के कार्यकर्ता पूरे देश में निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म की सेवा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार रात करीब 10:00 बजे NH-48 पर बूढ़ी के होटल के पास एक गौ माता अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही संगठन के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र राकेश कुमार गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल गौ माता का उपचार शुरू कराया। इस सेवा कार्य में गौ पुत्र बल्लू फागाना, मनोज गुर्जर, जितेंद्र कसाना, डॉ. रोहित कुमार और डॉ. कुलदीप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए उनकी टीम लगातार सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
अंत में संगठन ने आमजन से अपील की कि सभी मिलकर गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में आगे आएं और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के प्रयासों में सहयोग करें।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube