ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान आव्हान अभियान: अजमेर में जन-जन तक गूंज रही आवाज, निकली भव्य रैली।

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 22 views
गौ सम्मान आव्हान अभियान: अजमेर में जन-जन तक गूंज रही आवाज, निकली भव्य रैली।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अजमेर- देशभर में गौ माता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से ब्रज धाम के संतों द्वारा शुरू किया गया “गौ सम्मान आव्हान अभियान” अब व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस अभियान के तहत संत समाज, किन्नर मोर्चा, पुरुष एवं महिला शक्ति सक्रिय रूप से जुड़कर जन-जन तक जागरूकता फैलाने में जुटे हैं।
इसी क्रम में 19 मार्च को नववर्ष एवं नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन अजमेर जिले में भी इस अभियान को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष गौ पुत्र सुनील राव, जिला संगठन मंत्री गौ पुत्र जितेंद्र राव, गौ पुत्र छोटू प्रधान, गौ पुत्र सूरज निरज, गौ पुत्र विशाल, गौ पुत्र बाला साहेब सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शहर में भव्य रैली निकाली।
रैली के दौरान गौ माता के सम्मान में नारे लगाए गए और लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसे उचित सम्मान मिलना चाहिए।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आमजन से आह्वान किया कि वे आगे आएं और गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने के इस अभियान में अपना सहयोग दें, ताकि समाज में गौ संरक्षण और सम्मान को और मजबूती मिल सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube