ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डीएम की अध्यक्षता में बलरामपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 15 views
डीएम की अध्यक्षता में बलरामपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक


शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
जनपद में आगामी बलरामपुर महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान महोत्सव से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 03 से 05 अप्रैल तक परेड ग्राउंड, बलरामपुर में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद की समृद्ध संस्कृति, कला, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
महोत्सव में प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बॉलीवुड नाइट्स में प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाओं के माध्यम से जनपद की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा स्थानीय हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूहों एवं ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए किड्स जोन और फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी, वहीं युवाओं के लिए खेल और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महोत्सव स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगंतुकों को बेहतर अनुभव देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसे भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube