तेज पाल सिंह सहरावत की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का भव्य स्वागत
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
14 views
तेज पाल सिंह सहरावत की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का भव्य स्वागत
शुभ भास्कर अश्विनी वालिया (सोनीपत) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को तीसरी बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तेज पाल सिंह सहरावत ने की, जिनकी उपस्थिति और नेतृत्व ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया।
तेज पाल सिंह सहरावत अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोशीले नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच पूरा माहौल स्वागत समारोह में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर तेज पाल सिंह सहरावत ने कहा कि अठावले साहब का नेतृत्व सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की मजबूत पहचान है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और देशभर में संगठन मजबूत हो रहा है।
सहरावत ने स्पष्ट किया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) केवल एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है, जो दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब वर्ग के साथ-साथ सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चल रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संगठन स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है और आने वाले समय में पार्टी एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगी।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी तेज पाल सिंह सहरावत और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण सबसे बड़ी ताकत है।