महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई प्रतिभाओं का किया सम्मान
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
20 views
महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई
प्रतिभाओं का किया सम्मान
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-नगर के कलिंजरी गेट स्थित गौतम आश्रम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौतम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद रमेश चंद्र गालरिया तथा समाज के अध्यक्ष के द्वारका प्रसाद शर्मा की मौजूदगी में विभिन्न आयोजन हुए। प्रातः महर्षि गौतम की प्रतिमा के सम्मुख पूजा अर्चना करके यज्ञ हवन आयोजित किया गया। जिसमें विश्व शांति की कामना की गई। तत्पश्चात समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पारितोषिक वितरण किया गया। विगत 15 मार्च को आयोजित समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी पारितोषिक वितरित करके सम्मान किया गया है। वही समाज के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा के द्वारा समाज की विशेष 30 प्रतिभाओं को भी अपनी तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रवि शंकर उपाध्याय, सेवानिवृत्ति शिक्षा उपनिदेशक तेजपाल उपाध्याय, बालकिशन शर्मा, अशोक पानेरी, देवेंद्र व्यास थे। महिला मंडल की अनीता शर्मा तथा ममता शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद रही।कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट अनिल शर्मा तथा अविनाश शर्मा द्वारा किया गया।