ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 86 views
राजस्थान दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया



राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रातःकाल 9 बजे से 12 बजे तक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें लक्ष्मी नारायण रावल ग्राम देवरी द्वारा भवाई एवं राजस्थानी लोक नृत्य, नाथू लाल पुरबिया ग्राम सिंहपुर द्वारा मशक बैंड वादन, छगनलाल भांड ग्राम राशमी द्वारा बहरूपिया कला, दुर्गा शंकर ग्राम राशमी द्वारा लंगा गायन तथा भंवर लाल ढोली द्वारा शहनाई वादन प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों को दुर्ग पर आए पर्यटकों ने खूब सराहा।


इसी क्रम में जिला कलक्टर परिसर में ‘पांच गौरव कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित चित्रांजलि आर्ट कैंप में चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं रतन गाडरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सांयकाल 7 बजे इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रचलन कर शुभारंभ किया गया

भजन, लोकगीत, वृजरस एवं शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर दीपक गंधर्व ग्रुप द्वारा भजन एवं शास्त्रीय गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने राजस्थान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, चंद्रभान सिंह आक्या, प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार, जिला कलक्टर आलोक रंजन, एडीएम प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, एसीईओ राकेश पुरोहित, रतन गाडरी, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा सहित सहायक निदेशक पर्यटन विवेक जोशी एवं अन्य अधिकारीगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube