2 साल की फरारी, 23 मुकदमे और करोड़ों की जालसाजी; भूमाफिया नासिर और नत्थू चौहान अब खाकी की गिरफ्त में
By Shubh Bhaskar ·
19 Mar 2026 ·
285 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
कोटा पुलिस का महा-ऑपरेशन: ₹30,000 के इनामी 'बाप-बेटे' का खूंखार सिंडिकेट ध्वस्त!
2 साल की फरारी, 23 मुकदमे और करोड़ों की जालसाजी; भूमाफिया नासिर और नत्थू चौहान अब खाकी की गिरफ्त में।
कोटा शहर पुलिस ने अपराधियों और भूमाफियाओं की कमर तोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। शहर में खौफ का पर्याय बन चुके और करोड़ों की जमीन हड़पने वाले 'बाप-बेटे' के शातिर गैंग का अंत हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्वनी गौतम के चक्रव्यूह में ₹20,000 का इनामी नासिर चौहान और उसका पिता ₹10,000 का इनामी नत्थू चौहान फंस ही गए। पुलिस की स्पेशल टीम और साइबर सेल ने इस 'मोस्ट वांटेड' जोड़ी को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जमीन के 'जादूगर' और जालसाजी के मास्टरमाइंड
नासिर और नत्थू चौहान का नाम सुनते ही जमीन के कारोबारियों और आम जनता में दहशत फैल जाती थी।
इनका'मोडसऑपरेंडी' (काम करने का तरीका) बेहद खतरनाक था:-
फर्जी कागजों का मायाजाल: ये रेलवे कॉलोनी और बोरखेड़ा जैसे इलाकों में खाली प्लॉटों को चिन्हित करते थे।
नकली दस्तावेज:- गिरोह के सदस्य रातों-रात जमीनों की फर्जी फाइलें, कूटरचित दस्तावेज और जाली पट्टे तैयार करने में माहिर थे।
करोड़ों की ठगी: भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनसे मोटी रकम वसूलना और फिर गायब हो जाना इनका पेशा बन चुका था।
क्राइम प्रोफाइल:- 23 मुकदमों का 'काला
साम्राज्य'नासिर चौहान:- इसके खिलाफ कोटा के विभिन्न थानों में 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी पिछले 2 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। इसके खिलाफ उद्योग नगर और बोरखेड़ा थाने के कई स्थाई गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।
नत्थू चौहान:- अपने बेटे का 'क्राइम पार्टनर' और मार्गदर्शक।
इसके खिलाफ 08 मुकदमे दर्ज हैं और यह भी लंबे समय से वांछित था।
खाकी का 'ऑपरेशन क्लीन': ऐसे बिछाया जाल
जब अपराधी खुद को कानून से ऊपर समझने लगे, तब एसपी कोटा सिटी ने एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया। साइबर सेल ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए इनके छिपने के गुप्त ठिकानों को लोकेट किया। जैसे ही टीम को पुख्ता इनपुट मिला, चारों तरफ से घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख इन 'बाप-बेटे' ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया।
"कोटा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह गिरफ्तारी उन सभी भूमाफियाओं के लिए सीधा संदेश है जो जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का सपना देखते हैं। कानून का हाथ हमेशा अपराधी की गर्दन तक पहुँचता है।"
— तेजस्वनी गौतम, एसपी कोटा सिटी