ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घर में घुसे जहरीले सर्प का सफल रेस्क्यू कर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 120 views
घर में घुसे जहरीले सर्प का सफल रेस्क्यू कर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- 19 मार्च 2026 को बसवा रोड स्थित प्रेमा की ढाणी, बांदीकुई में एक घर में जहरीले सर्प के घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रामअवतार सैनी ने इसकी सूचना गौसेवक जीव-जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी को दी।
सूचना मिलते ही गौसेवक जीव जंतु प्रेमी मुकेश सैनी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्प का सफल रेस्क्यू किया। बताया गया कि यह सर्प रसल वाइपर प्रजाति का था, जो अत्यंत जहरीला माना जाता है।
रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित रूप से वन विभाग क्षेत्र बांदीकुई के जंगलों में छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग से विनय योगी, जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी एवं मांगीलाल गाजर वाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए रेस्क्यू टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube