ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा ग्रामीण पुलिस का 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' : रेलवे और किसानों की 'नींद' उड़ाने वाला शातिर 'तैया' गिरफ्तार!

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 22 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा ग्रामीण पुलिस का 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' : रेलवे और किसानों की 'नींद' उड़ाने वाला शातिर 'तैया' गिरफ्तार!


लोकल ट्रेन में बैठकर करता था रेकी, रात होते ही बिजली की रफ्तार से उड़ा देता था कीमती वायर; टॉप-10 वांटेड अपराधी अब सलाखों के पीछे।


कोटा ग्रामीण मोंड़क पुलिस ने 'अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास' के ध्येय को चरितार्थ करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत पुलिस ने रेलवे ट्रैक और किसानों के कुओं से मोटर व केबल चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड शेख सलमान उर्फ 'तैया' को दबोच लिया है। यह शातिर अपराधी पिछले लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

दिन में मुसाफिर, रात में 'शिकारी' पुलिस की पूछताछ में इस गिरोह के काम करने के बेहद चौंकाने वाले तरीके का खुलासा हुआ है। आरोपी शेख सलमान और उसके साथी दिन के समय आम मुसाफिर बनकर लोकल ट्रेनों में सफर करते थे। इस दौरान वे रेलवे ट्रैक पर लगे अर्थिंग वायर और खेतों में लगी मोटरों की सटीक लोकेशन मार्क (रेकी) कर लेते थे। जैसे ही रात के 7 बजते, यह गिरोह सक्रिय हो जाता और रात 10 बजे तक वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाता था।


पुलिस की बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक':-

टॉप-10 अपराधी ढेर:- झालावाड़ निवासी 27 वर्षीय शेख सलमान टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।
भारी बरामदगी: आरोपी के कब्जे से 414 फीट कीमती एसीई एल्युमिनियम वायर बरामद किया गया है।
पुराना हिसाब चुकता: गिरोह से अब तक 08 सबमर्सिबल मोटर, भारी मात्रा में कॉपर वायर और वारदातों में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप (RJ 08 GA 1946) भी जब्त की जा चुकी है।

कप्तान की टीम का 'सुपर एक्शन'इस पूरे ऑपरेशन को एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा और सीओ घनश्याम मीणा के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। मोडक थानाधिकारी सज्जन कुमार और उनकी विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से 'तैया' के भागने के सभी रास्तों को ब्लॉक कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी 8-10 सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले बड़े खरीदारों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


"हमारा लक्ष्य क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना है। रेलवे और किसानों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी एक बड़ी चेतावनी है।"
— सुजीत शंकर, पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube