ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नव वर्ष प्रतिपदा पर निकली भव्य कलशयात्रा,108 झांकियों का हुआ आयोजन और साध्वी सरस्वती ने कहा शाहपुरा नगर का नाम रामस्नेही नगर होना चाइए

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 101 views
नव वर्ष प्रतिपदा पर निकली भव्य कलशयात्रा,108 झांकियों का हुआ आयोजन और साध्वी सरस्वती ने कहा शाहपुरा नगर का नाम रामस्नेही नगर होना चाइए

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नववर्ष प्रतिपदा पर विराट हिन्दू शोभायात्रा में मातृशक्ति द्वारा 1000 कलशयात्रा,30 तलवार की शस्त्र वाहनी तथा 108 झाकियो का आयोजन हुआ।शोभायात्रा में 160 गाँवो से भगवाधारी शोभायात्रा में सम्मलित हुए।विराट हिन्दू शोभायात्रा एवं धर्मसभा में हजारों की संख्या में नव वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ।कार्यक्रम के ग्रामीण तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ व सहयोगी भैरू लाल कहार ने बताया की कलशयात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक साध्वी सरस्वती दीदी का उद्द्बोधन सनातन धर्म की चर्चा करते हुए।हिन्दुओं को एकता का आह्रान किया गया।
साध्वी सरस्वती ने मंच के माध्य्म से कहा कि यह धरती शाहजहाँ की नही,रामभक्तों की धरती है।
शाहपुरा नगर नही यह रामस्नेही नगर होना चाइए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाम परिवर्तन की मांग की।
आमजन और जनप्रतिनिधियों से पत्र लिखने का आह्रान किया।
साध्वी सरस्वती ने कहा कि में जब भी आती हु मेवाड़ की धरती को नमन करती हूं।यह मेवाड़ महाराणा प्रताप की धरती है।साध्वी ने कहा कि आजकल लोग जनवरी को नया साल मनाते नही थकते है जो लोग चैत्र शुक्ल पक्ष को नया साल नही मनाते है उनको अपना डीएनए टेस्ट जरूर चेक करवाना चाइए।हमारा नया वर्ष चैत्र को आता है।
साध्वी ने कहा आज कल के बच्चे रोते है तो माताएं उनको चुप करवाने के लिए फोन दे देती है पहले की माताएं जब फ़ोन नही था तो कैसे अपने बच्चो का ध्यान रखती थी इसलिए में माताओ-बहनों से कहना चाहती हु की अपने बच्चो को फोन नही दे।
अपने बच्चो को एक हाथ मे माला व दूसरे हाथ मे भाला दे ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सके।
भाई अपनी बहन को रक्षा बंधन पर अपनी बहन को भेट में एक कटार दे जिससे वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके।
अपनी बहन-बेटियों को लव जिहाद के चक्कर मे ना फंसने दे तथा रात्रि भजन में गायिका स्वाति मिश्रा द्वारा एक साम प्रभु श्री राम के नाम भजन संध्या होगी।
नव वर्ष को लेकर पूरे शाहपुरा को भगवामय बनाया गया।शस्त्र प्रमुख विभाग संयोजक धनराज वैष्णव,राजेश सिंह राणावत,विष्णु वैष्णव के तत्वावधान में वाहनी को लेकर धाकड़ ने बताया कि गाँव से ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभात फेरियो को लेकर गाते-बजाते भगवा लहराते हुए गाँव से निकले।व्यापक प्रचार के साथ जिनका निमंत्रण गाँव-गाँव ढाणी-ढाणी जाकर दिया गया है जिसका परिणाम अच्छा रहा व शोभायात्रा में अच्छी संख्या रही।यह कलशयात्रा 19 मार्च को प्रातः 11 बजे सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल से प्रारम्भ होकर जहाजपुर मार्ग कलिंजरी गेट,बालाजी की छतरी,सदर बाजार,कुंडगेट, त्रिमूर्ति चौराया बारहठ स्मारक होते हुए रामद्वारा के सामने पुनः सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल पहुची थी।जहा साय 7:30 बजे स्वाति मिश्रा का भजन गायन होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube