ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वन मंत्री ने करणी माता मंदिर में पूजन कर नवरात्र मेले का किया शुभारंभ।

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 42 views
वन मंत्री ने करणी माता मंदिर में पूजन कर नवरात्र मेले का किया शुभारंभ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर बाला किला स्थित करणी माता मंदिर में आज प्रातः 7:30 बजे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्र मेले का शुभारंभ किया।
मंदिर के महंत घनश्याम शर्मा द्वारा माता का पूजन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात श्रद्धा भाव से आरती की गई। इस अवसर पर करणी माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, मेला कमेटी के संयोजक राजेश जोशी एवं संरक्षक गोरधन लाल खेमानी ने मंत्री संजय शर्मा का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता,विपिन शर्मा,जगदीश सैनी,महेश मुद्गल, प्रमोद शर्मा,सुरेश धारवाल,दीप सिंह शेखावत,मुरारी पाराशर, सुनील जायसवाल,नरेश चौधरी, मनोज विजय,प्रेम भारद्वाज, विमल पथिक,उमेश गोयल, उमेश गुप्ता,प्रशांत अग्रवाल, राहुल शर्मा,नरेश सैनी, समाजसेवी नरेंद्र चौहान,अजय घील एवं विजय कुमावत सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं माता के सेवकों ने उपस्थित रहकर स्वागत किया।
मेले के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि मेले के समापन के तुरंत बाद करणी माता मंदिर तक आने वाले मार्ग को सुचारू रूप से ठीक करवाया श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा को यह जानकारी कमेटी के संयोजक राजेश जोशी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube