ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृषि उपज मंडी समिति किसानों के लिए बने कॉमन फंड खाली कराने में नाकाम बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, करोड़ों की सरसों फसल पर मंडराया संकट।

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 33 views
कृषि उपज मंडी समिति किसानों के लिए बने कॉमन फंड खाली कराने में नाकाम
बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, करोड़ों की सरसों फसल पर मंडराया संकट।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर स्थानीय कृषि उपज मंडी में किसानों की सुविधाओं के लिए बनाए गए कॉमन फंड पर व्यापारियों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। मंडी समिति प्रशासन इन फंडों को खाली कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है, जिसके चलते किसानों की सरसों की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है।
मौसम विभाग द्वारा 20 मार्च तक तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मंडी में रखी करोड़ों रुपए की सरसों खराब होने का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को अचानक मौसम बिगड़ने और हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता और गहरा गई है।
जानकारी के अनुसार, मंडी में किसानों के उपयोग के लिए बनाए गए कॉमन फंड पर लंबे समय से व्यापारियों ने अपना माल रखकर स्थायी कब्जा कर रखा है। आरोप है कि यह सब मंडी समिति प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है। कई बार किसानों द्वारा मंडी सचिव को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
मंडी समिति द्वारा केवल नोटिस जारी कर खानापूर्ति की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कॉमन फंड खाली नहीं कराए जा रहे हैं। वर्तमान में मंडी में सरसों की बंपर आवक हो रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में कट्टे खुले में रखे हुए हैं।
ऐसे हालात में यदि तेज बारिश होती है तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सवाल यह उठता है कि किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए कॉमन फंड आखिर कब खाली कराए जाएंगे और संभावित नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? मंडी समिति के उच्च अधिकारियों की निष्क्रियता अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube