ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जवाहर नवोदय में जनपद स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मगरायां वि०ख० डकोर जालौन की छात्रा जनपद स्तर पर प्रथम रैंक पर चयनित"

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 89 views
"जवाहर नवोदय में जनपद स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मगरायां वि०ख० डकोर जालौन की छात्रा जनपद स्तर पर प्रथम रैंक पर चयनित"
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन

उरई -बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय मगरायां वि०ख० डकोर की छात्रा कांची मिश्रा पुत्री मुकेश कुमार मिश्रा व प्रीति पचौरी ने जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा 2026 में जनपद पर प्रथम रैंक प्राप्त कर अपने ग्राम ,विद्यालय परिवार ,विकास खंड डकोर को जनपद स्तर पर गौरवान्वित करने का कार्य किया है इस अवसर पर विद्यालय की प्र०अ० श्रीमती अनुराधा चौहान द्वारा चयनित छात्रा को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड डकोर में नियुक्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) उपेंद्र सिंह प्रजापति द्वारा जनपद स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त करने पर छात्रा का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व ARP श्री उपेंद्र सिंह प्रजापति जी द्वारा समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा की गयी व समस्त विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उतक्रष्ट प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुराधा चौहान सहायक अध्यापिका श्रीमती मुसीमा खानम श्रीमती राधा गुप्ता मौजूद रही ARP राम जी दीक्षित द्वारा भी छात्रा को बधाई दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube