ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

31 मार्च को होंगे पुस्तकालय कार्यकारिणी के चुनाव।

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 15 views
31 मार्च को होंगे पुस्तकालय कार्यकारिणी के चुनाव।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- स्थानीय पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय की आम सभा रविवार को पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान पुस्तकालय के समग्र विकास, ऑडिटोरियम निर्माण तथा पुस्तकों के बेहतर रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में सत्र 2026–27 के लिए नई प्रबंध कार्यकारिणी के गठन को लेकर निर्णय लेते हुए आगामी 31 मार्च को कार्यकारिणी के चुनाव कराने की घोषणा की गई। संस्था के सचिव वीरेन्द्र कुमार दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया 16 मार्च से 31 मार्च तक जारी रहेगी। इसके पश्चात 31 मार्च को सायंकाल ०6 बजे से अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया जाएगा।
अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय में प्रस्तावित ऑडिटोरियम निर्माण कार्य हेतु केंद्रीय मंत्री Bhupender Yadav से सहयोग का आग्रह किया जाएगा।
आम सभा में पुस्तकालय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य खेम सिंह आर्य, किशोर मुखर्जी, वीरेन्द्र दाधीच, जगमोहन शर्मा, ओमप्रकाश प्रधान, अजय कुमार शर्मा, राजेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन जगमोहन शर्मा द्वारा किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube