नवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी फ्लोरा एवं फौना का न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया भव्य उद्घाटन*
By Shubh Bhaskar ·
26 Dec 2025 ·
16 views
*नवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी फ्लोरा एवं फौना का न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया भव्य उद्घाटन*
*दिल्ली के कलाकार अशोक तिवारी, प्रयागराज से रवीन्द्र कुशवाहा एवं तलत महमूद, कानपुर से सुमित ठाकुर गेस्ट ऑफ ऑनर से हुए सम्मानित*
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने खानम आर्ट गैलरी में नवी राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी फ्लोरा एवं फौना का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भव्य उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर में दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार अशोक तिवारी, राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, कानपुर के मशहूर कलाकार सुमित ठाकुर, प्रयागराज के एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद को खानम गैलरी की निदेशक डॉ ज़ाहेदा खानम ने पुष्पगुच्छ, सम्मापत्र, मेडल एवं गमला प्रदान कर मंच पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने खानम आर्ट गैलरी की सफलता के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सराहना करते हुए कहां कि गैलरी प्रयागराज में देश भर के बड़े कलाकारों का सम्मान करते हुए नवोदित कलाकारों को भी एक ऐसा अद्भुत मंच प्रदान किया है जिससे उनकी प्रतिभा निखारने तथा उनके अद्भुत कला कौशल को कला जगत में पहचान दिलाया है जिसके लिए खानम गैलरी की निदेशक डॉ ज़ाहेदा खानम ने अथक परिश्रम किया है। मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने गैलरी द्वारा नि:शुल्क कराई गई अनेक कला प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त बच्चों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया। इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में देशभर के 25 मानिंद कलाकारों की 50 कलाकृतियां प्रदर्शित है। प्रदर्शनी के कैटलाग का लोकार्पण समापन समारोह में एक जनवरी 2026 को होगा।