ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजपुर बड़ा ग्राम की गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार।

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 132 views
राजपुर बड़ा ग्राम की गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ क्षेत्र के राजपुर बड़ा ग्राम स्थित गौशाला में एक गौ माता के गौ-लोक सिधार जाने पर स्थानीय गौ सेवकों ने तत्परता दिखाते हुए सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौ सेवक सत्यनारायण उपाध्याय एवं श्याम चौधरी ने घटना की सूचना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी को दी।
बताया गया कि प्रारंभ में स्थानीय सरपंच द्वारा जेसीबी मशीन उपलब्ध नहीं होने तथा किसी प्रकार की सहायता नहीं कर पाने की बात कही गई। इसके बाद सेक्रेट्री नरेन्द्र कुमार से संपर्क किया गया, जिन्होंने जेसीबी मशीन बुलाने एवं संबंधित खर्च स्वयं वहन करने की सहमति दी। इसी दौरान पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार ‘गुरुजी’ ने भी आगे बढ़कर सहयोग का आश्वासन दिया और अंतिम संस्कार का समस्त खर्च निजी स्तर पर उठाने का निर्णय लिया।
पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार द्वारा जेसीबी मशीन एवं आवश्यक सामग्री, जिसमें नमक आदि शामिल था, मंगवाकर गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान राजकुमार गुर्जर,बच्चू राम रैबारी,अमर सिंह गुर्जर,राजेश सेन सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी ने पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार ‘गुरुजी’ के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से गौ सेवकों का मनोबल बढ़ता है तथा समाज में गौ संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। अंत में उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए “जय गौ माता” का उद्घोष किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube