रामायणी हनुमान मंदिर में ०9 दिवसीय मानस पाठ आज 19 तारीख से!
By Shubh Bhaskar ·
18 Mar 2026 ·
14 views
रामायणी हनुमान मंदिर में ०9 दिवसीय मानस पाठ आज 19 तारीख से!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के श्रीरामायणी हनुमान मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ०9 दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का शुभारंभ गुरुवार 19 मार्च से किया जाएगा। मंदिर में नवरात्र उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे कार्यक्रम को भव्य एवं श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
मंदिर सेवक जगदीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मंदिर समिति अध्यक्ष जनकसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर अंतिम रूप प्रदान किया गया।
अखंड मानस पाठ का समापन श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर 27 मार्च गुरुवार को हवन एवं कन्या पूजन के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सायं ०6 बजे से ०8 बजे तक संगीतमय आरती एवं रामधुनी का आयोजन होगा, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए मंदिर परिसर में विशेष प्रकाश सज्जा की व्यवस्था भी की जाएगी। मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं पाठकों से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। वहीं जिलेभर में श्रद्धालु लोग नौ दिनों तक नवरात्रे कर अपनी मनोकामना पूर्ण करेेंगे। सभी जगह मंदिरों में मेला सा लगा रहेगा तथा माचाड़ी कस्बे के बाराही माता के मंदिर में नवमी,दसमीं,ग्यारस को तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा तथा गुगडोद के मंनसा माता के मंदिर में भी नवमी व दसमी को मेले का आयोजन होगा।