ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने करणी माता व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 69 views
राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने करणी माता व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर स्कीम नंबर-०1 स्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर करणी माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा एवं संयोजक राजेश जोशी के मनोनयन पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री बृजेश शर्मा, आशीष भाल तथा मनोज सेवदा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने करणी माता व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि आगामी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन एवं व्यवस्थाओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को माता के दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसी क्रम में दादा-दादी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 58वें भंडारे के अवसर पर भी करणी माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा, मेला कमेटी के संयोजक राजेश जोशी एवं नरेश चौधरी का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, तीर्थ शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अश्विनी जावली तथा श्याम दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि माता के नवरात्रों की स्थापना हेतु यात्रा का आयोजन 19 मार्च को प्रातः ०7 बजे किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर राजस्थान के लोकप्रिय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा करणी माता के सेवक संजय शर्मा द्वारा विधिवत स्थापना की जाएगी।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube