ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महर्षि गौतम जयंती कल : निकाली जाएगी प्रभु महर्षि गौतम की विशाल वाहन रैली

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 25 views
महर्षि गौतम जयंती कल : निकाली जाएगी प्रभु महर्षि गौतम की विशाल वाहन रैली

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर, समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, उदयपुर द्वारा गुरुवार 19 मार्च को महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। समाज महासचिव विवेक पंचोली ने बताया कि प्रातः समाज के सभी भवनों एवं ईसवाल स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं हवन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर दोपहर 4 बजे महर्षि गौतम भवन, हिरणमगरी से-4 से विशाल वाहन रैली का आगाज होगा। रैली विभिन्न मार्गों से होकर शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसोर्ट पहुँचेगी। मार्ग पर समाज बंधुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएँगे तथा शीतल पेय एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे ऑर्बिट रिसोर्ट पर शंख ध्वनि के साथ भगवान महर्षि गौतम की महाआरती होगी। इसके बाद भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित होगा।मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की न्याय के प्रणेता महर्षि गौतम जयंती चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को महिला मंच द्वारा हिरणमगरी से-4 स्थित महर्षि गौतम भवन में महिलाओं के लिए फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज की मातृशक्ति ने कृष्ण भगवान की झांकी सजाई तथा फाग गीतों पर विभिन्न भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सुधा जोशी, प्रीतिका पंचोली एवं माधुरी चतुर्वेदी ने किया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube