ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा तरुण खटीक को इंसाफ दिलाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 140 views
भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा तरुण खटीक को इंसाफ दिलाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री राजेन्द्र खटीक।

माण्डलगढ़-दिल्ली के उत्तम नगर में स्व.भाई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन माण्डलगढ़ के तत्वावधान में 17 मार्च 2026 को उपखंड अधिकारी माण्डलगढ़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बताया जा रहा है कि होली पर्व के दौरान एक छह वर्षीय बालिका द्वारा गुब्बारा फेंकने की छोटी सी बात को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद युवक तरुण खटीक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
इस घटना को लेकर समाज में गहरा आक्रोश है।भीम आर्मी के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने सरकार से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन देने खटीक समाज के पूर्व पार्षद लादू लाल,पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष खटीक रतन लाल खटीक, शंकर खटीक, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बेरवा, भीम आर्मी मांडलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, विकास खटीक, हर्षित खटीक, कमलेश खटीक,मौहन लाल,गोपाल,पप्पू,शांति लाल लाडपुरा,ओंकार, कैलाश,महावीर,राजकुमार,नीरज जोशी,रोशन मारू व अनिता सुराणा की मौजूदगी में एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया।
इसी मांग को लेकर 17 मार्च को सुबह 12 बजे माण्डलगढ़ में उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जिसमे दोषियों को फाँसी की सजा की मांग की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube