ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गैस संकट से जूझ रहा अधिवक्ता समाज, कचहरी परिसर में रोज 50-50 सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 27 views
गैस संकट से जूझ रहा अधिवक्ता समाज,
कचहरी परिसर में रोज 50-50 सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

शुभ भास्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर।
जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों को लेकर अधिवक्ता समाज में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि गैस लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जहां अव्यवस्था और धक्का-मुक्की के चलते उनकी गरिमा प्रभावित हो रही है।
इसी समस्या को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में इस मुद्दे पर चिंता जताई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कचहरी परिसर में ही अधिवक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनपद मुख्यालय की प्रत्येक गैस एजेंसी द्वारा कचहरी परिसर में प्रतिदिन 50-50 गैस सिलेंडर अधिवक्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जाएं।
वहीं कलेक्ट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस व्यवस्था से अधिवक्ताओं को एजेंसियों की भीड़ और अव्यवस्था से निजात मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।
अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग पर जल्द निर्णय लेकर व्यवस्था लागू करने की अपील की है, ताकि अधिवक्ता समाज को हो रही समस्याओं का समाधान हो सके।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी, कमलेश्वर सिंह, अंकित त्रिपाठी, अजय बहादुर सिंह, मोहित श्रीवास्तव, प्रशांत ओझा (उर्फ डब्लू), शशांक त्रिपाठी, अटल समय कुमार, अजीत शुक्ला, देवेश, मनी लालजी, मोनू सिंह, सैयद शिबू हसन सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube