ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

110 ग्राम शुद्ध चांदी से निर्मित अफीम डोडा श्री शनिदेव को भेंट

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 84 views
110 ग्राम शुद्ध चांदी से निर्मित अफीम डोडा श्री शनिदेव को भेंट

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के कपासन उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनि महाराज (आली) मे एक श्रद्धालु ने 110 ग्राम शुद्ध चांदी से निर्मित अफीम का डोडा श्री शनिदेव को भेंट किया तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच (मध्य प्रदेश )जिलांतर्गत जावद तहसील के सुवा खेड़ा गांव निवासी नारायणलाल पुत्र राधेकृष्ण नायक ने मनोकामना पूरी होने पर 110 ग्राम चांदी से बना हुआ अफीम का डोडा श्री शनिदेव को भेंट किया इस दौरान मंदिर पुजारी देवगिरी , राहुल गिरी , मंदिर मंडल के कर्मचारी लाल सिंह , नरेंद्र विजयवर्गीय आदि मौजूद थे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube