ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बलरामपुर में 210 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, खातों में भेजी गई अनुदान राशि

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 24 views
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बलरामपुर में 210 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, खातों में भेजी गई अनुदान राशि

दैनिक शुभ भास्कर

सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री के संबोधन को नगर के लाभार्थियों ने सुना। इस अवसर पर Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में करीब 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान जनपद बलरामपुर में भी योजना के अंतर्गत कुल 210 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें बलरामपुर नगर के 31, उतरौला के 38, गैसड़ी के 74, पचपेड़वा के 35 तथा तुलसीपुर के 32 लाभार्थी शामिल हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों को पहली किस्त प्राप्त हुई है, वे जल्द से जल्द अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दें, ताकि समय पर निरीक्षण के बाद उन्हें दूसरी और तीसरी किस्त भी मिल सके। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त एक लाख रुपये, द्वितीय किस्त एक लाख रुपये तथा तृतीय किस्त 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने लाभार्थियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी प्रकार की धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें और संभव हो तो उसका फोटो खींचकर भेजें, ताकि उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर ईओ एवं पीओ डूडा लाल चन्द्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैस, डूडा प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, सीएलटीसी डूडा कृष्ण मुनि सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
लाभार्थियों में खातून बेगम, लक्ष्मी, विमला मिश्र, विनीता मिश्र, बच्चन देवी, पूनम, रेनू, प्रेमनाथ, रुकसाना और रवि प्रकाश समेत कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और जल्द से जल्द अपने आवास का निर्माण पूरा करने की बात कही।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube