रोजा इफ्तार पार्टी में पीडीए कार्यकर्ता हुए शामिल
By Shubh Bhaskar ·
16 Mar 2026 ·
19 views
रोजा इफ्तार पार्टी में पीडीए कार्यकर्ता हुए शामिल
दैनिक शुभ भास्कर
सम्वाददाता
बलरामपुर
पवित्र रमजान माह के अवसर पर जगह-जगह रोजा इफ्तार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अवधेश प्रसाद के अयोध्या स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी की ओर से भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर खास मेहमान के तौर पर उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान भी अपने समर्थकों के साथ सांसद के आवास पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया और उन्होंने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाग लिया।
इफ्तार के बाद सभी लोगों ने मिलकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहे और रमजान की मुबारकबाद देते रहे।
इफ्तार पार्टी में अयोध्या और मिल्कीपुर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक रूस्दी मियां, सपा फैजाबाद जिला अध्यक्ष, बलरामपुर महिला सभा की डॉ. हिना कौसर, अल्ताफ काजी, मसरूर खान, किफलतैन सिद्दीकी, अनवर खान, बिलाल, फिरोज खान, वारिस शाह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर सामाजिक एकता को मजबूत करने और देश में शांति बनाए रखने का संदेश दिया।