ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 42 views
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में “एक जिला एक उत्पाद” (ODOP) प्रदर्शनी का आयोजन चित्तौड़गढ़ मार्बल लघु उद्योग संस्थान भवन, रीको औद्योगिक क्षेत्र में किया गया। प्रदर्शनी में इंडोशाइन मार्बल, हिमालय ऑनिक्स, विजय टाइल्स, रूपम मार्बल्स, जेडीएस ग्रेनाइट, चेतक ग्रेनी मार्मो, समदानी ग्रुप सहित विभिन्न इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में “सीएसआर एवं एमएसएमई” जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह ने उद्योग विभाग की प्रमुख योजनाओं—एक जिला एक उत्पाद पॉलिसी, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एमएसएमई ट्रेड पॉलिसी-2026, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024, एमएसएमई पॉलिसी-2024 तथा राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी—की जानकारी दी।
जिला कलक्टर ने उद्यमियों से ओडीओपी एवं निर्यात से संबंधित सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों एवं संस्थानों को शहर की स्वच्छता, चौराहों के सौंदर्यीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव तथा वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, मार्बल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष नलिन पुंगलियां, लघु उद्योग भारती के ज्ञान मेहता एवं राकेश चौपड़ा तथा मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा सहित 200 से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube