ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खरमास (मलमास) 15 मार्च से शुरू, 13 अप्रैल तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 24 views
खरमास (मलमास) 15 मार्च से शुरू, 13 अप्रैल तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष खरमास (मलमास) की शुरुआत 15 मार्च 2026 से हो चुकी है, जो 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया व्यापार आरंभ करना तथा वाहन या संपत्ति खरीदने जैसे सभी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।
पंडितों के अनुसार खरमास के दौरान शुभ कार्यों की बजाय पूजा-पाठ, जप-तप, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों को विशेष महत्व दिया जाता है। इस समय को आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
खरमास समाप्त होने के बाद पुनः शुभ मुहूर्त प्रारंभ होंगे, जिसके पश्चात विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube