ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एनुअल फास्टैग ०1 अप्रैल से 75 रुपये महंगा होगा!

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 19 views
एनुअल फास्टैग ०1 अप्रैल से 75 रुपये महंगा होगा!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- देशभर के वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एनुअल फास्टैग शुल्क में वृद्धि का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार ०1 अप्रैल से एनुअल फास्टैग की फीस 3,000 रुपये के स्थान पर बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है। यह संशोधित शुल्क केवल वैध फास्टैग वाले नॉन-कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा।
एनएचएआई का कहना है कि टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संचालन लागत में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इस निर्णय के बाद निजी वाहन चालकों को आगामी वित्त वर्ष से फास्टैग के वार्षिक शुल्क के रूप में अतिरिक्त 75 रुपये का भुगतान करना होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube