जन्मदिन महोत्सव एवं गौ सेवक सम्मान समारोह 18 मार्च को
By Shubh Bhaskar ·
16 Mar 2026 ·
105 views
जन्मदिन महोत्सव एवं गौ सेवक सम्मान समारोह 18 मार्च को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-बांदीकुई-
18 मार्च 2026 (बुधवार) को जीव-जंतु प्रेमियों एवं गौ सेवकों के सम्मान हेतु दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पहले कार्यक्रम में आसीवाल परिवार द्वारा हरांश आसीवाल के जन्मदिन के अवसर पर समारोह आयोजित कर गौ माता एवं वन्य जीव सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। परिवार की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया जाएगा।
वहीं दूसरे कार्यक्रम में मुकेश सैनी द्वारा बांदीकुई में संस्था उद्घाटन के अवसर पर जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक, सर्प मित्र तथा वन्य जीव रेस्क्यू विशेषज्ञों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जीव-जंतु सेवा के प्रति समाज में जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाना है।