गौ माता को सम्मान नहीं मिला तो अनशन पर बैठेंगे संत समाज।
By Shubh Bhaskar ·
16 Mar 2026 ·
68 views
गौ माता को सम्मान नहीं मिला तो अनशन पर बैठेंगे संत समाज।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- भारत- देशभर में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर संत समाज ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। ब्रज धाम के संतों द्वारा 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन देकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई जाएगी।
संत समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मांग पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया, तो देशभर के सैकड़ों संत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। उनका कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है, इसलिए उसे विशेष सम्मान मिलना चाहिए।
15 मार्च को आयोजित बैठक में संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे व्यापक जन आंदोलन का रूप भी दिया जाएगा। अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और क्या संत समाज के प्रयासों से गौ माता को राष्ट्र स्तर पर सम्मान मिल पाता है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।