ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर जारी।

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 15 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर जारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर के अंतर्गत ग्राम माचाड़ी की गोद ली गई बैरवा बस्ती में स्थित बावड़ी एवं विद्यालय परिसर के मैदान में श्रमदान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी केवलराम मीणा(वाइस प्रिंसिपल) के निर्देशन में महेंद्र शर्मा,आशा देवी सहित प्रभारी दल नायकों की देखरेख में स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई और जनहित के कार्यों को अंजाम दिया। श्रमदान के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने स्वादिष्ट भोजन एवं नाश्ते का आनंद लिया।
शिविर के अगले सत्र में विद्यार्थियों ने प्रेरक प्रसंगों को सुना तथा विभिन्न शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों से स्वयंसेवकों में सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास हो रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube