पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने “एक तू ही तू है” गीत के पोस्टर का किया विमोचन
By Shubh Bhaskar ·
16 Mar 2026 ·
12 views
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने “एक तू ही तू है” गीत के पोस्टर का किया विमोचन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
निंबाहेड़ा-छवि छाया फिल्म क्रिएशन के बैनर तले एवं द विनोद जोशी प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत होने जा रहे नए म्यूजिक गीत “एक तू ही तू है” के पोस्टर का प्रमोशन एवं विमोचन सोमवार को सुबह 11:15 बजे पेच एरिया परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आंजना ने पोस्टर का औपचारिक विमोचन करते हुए गीत से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनती हैं।
बताया गया कि “एक तू ही तू है” गीत में गायक सुरेश राव गुर्जर ने अपनी आवाज दी है,जबकि संगीत सागर नागौरी एवं उनकी जयपुर टीम द्वारा तैयार किया गया है। गीत में बंबोरी निवासी अभिनेता रंजीत सिंह पंवार एवं रवीना अरोरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह गीत आगामी 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।
इस दौरान कार्यक्रम में गणपत जणवा,नंद किशोर जणवा,श्याम सुंदर धाकड़,अनिल धाकड़,हुकम सिंह राजपूत,रवि वैष्णव,हिम्मत सिंह,कैलाश जणवा,भरत जणवा,गोपाल सिंह,अभिषेक सिंह,विकास धाकड़,ईश्वर जणवा,निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,आशुतोष टांक एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।