शाहपुरा ब्लॉक में उल्लास कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की परीक्षा संपन्न
By Shubh Bhaskar ·
16 Mar 2026 ·
13 views
शाहपुरा ब्लॉक में उल्लास कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की परीक्षा संपन्न
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा 2025–26 (द्वितीय चरण) रविवार को शाहपुरा ब्लॉक के सभी पीईईओ एवं यूसीईईओ केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गीता माहेश्वरी के निर्देशन में संपन्न हुई।
ब्लॉक साक्षरता समन्वयक हनुमान प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुरा ब्लॉक से कुल 5000 नवसाक्षरों ने इस परीक्षा में भाग लिया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कुल 125 नव साक्षरों ने परीक्षा दी परीक्षा के लिए ब्लॉक में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहाँ परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हुई।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों से प्राप्त सूचनाओं को संकलित करने का कार्य कंट्रोल रूम सह-प्रभारी राहुल दाधीच एवं कृष्ण गोपाल धाकड़ द्वारा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ब्लॉक समन्वयक ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्र प्रभारी, कार्मिकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।