SIR में पात्र वोट कटे तो तहसील में बैठूंगा अनशन: मसूद आलम खान
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
25 views
SIR में पात्र वोट कटे तो तहसील में बैठूंगा अनशन: मसूद आलम खान
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर।
बहुजन नायक Kanshi Ram की 92वीं जयंती के अवसर पर बलरामपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व SIR प्रभारी जनपद बलरामपुर Masood Alam Khan मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मान्यवर कांशीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर Masood Alam Khan ने कहा कि मान्यवर Kanshi Ram का अधूरा मिशन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav पूरा करेंगे और वर्ष 2027 में PDA वर्ग के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार B. R. Ambedkar, Kanshi Ram और Ram Manohar Lohia के सिद्धांतों और मूल्यों पर चलेगी।
उन्होंने कहा कि SIR में दावा–आपत्ति का समय समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी भी फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8, नो मैपिंग नोटिस और लॉजिक एरर नोटिस का निस्तारण चल रहा है। इस दौरान शिकायतें मिल रही हैं कि सत्ता के दबाव में PDA वर्ग और विशेषकर अल्पसंख्यक समाज के वोटों को काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
Masood Alam Khan ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम सूची जारी होने के बाद यदि किसी पात्र व्यक्ति का वोट काटा गया तो वे सभी प्रभावित लोगों को लेकर तहसील प्रांगण में अनशन पर बैठेंगे।
कार्यक्रम में सांसद Ram Shiromani Verma, विधायक Rakesh Yadav, पूर्व विधायक Ramesh Gautam, Masood Khan, Ram Sagar Akela, Jagram Paswan, जिलाध्यक्ष Manik Lal Kashyap, पूर्व जिलाध्यक्ष Omkar Nath Patel, Parshuram Verma, डॉ. एहसान खान, सिराजुद्दीन पप्पू खान, कृष्ण कुमार गिहार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।