अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी, सपा नेता हसीब खान सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
33 views
अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी,
सपा नेता हसीब खान सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे
शुभ भास्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर
अयोध्या–फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के नेता Haseeb खान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
इफ्तार कार्यक्रम में अयोध्या और मिल्कीपुर क्षेत्र से आए सैकड़ों सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर रोजा खोला और देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता Haseeb खान के साथ उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी का माहौल पूरी तरह भाईचारे और सौहार्द से भरा रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में शांति व सद्भावना की कामना की।