ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वृद्धजनों को भोजन कराया, गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 34 views
वृद्धजनों को भोजन कराया, गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर। भगवती एंड भगवती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक स्व भगवती लाल चौधरी और स्व भगवती देवी चौधरी के जन्म जयंती के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से अनेक सेवा कार्य किए गए। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा तारा संस्थान के सेक्टर 6 स्थित आनंद वृद्धाश्रम में स्मृति शेष ट्रस्ट संस्थापकगण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर ट्रस्ट सचिव भूपेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप यज्ञ कर उनके सेवाभावी जीवन से प्रेरणा लेने हेतु संकल्प दिलाया गया और वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजन की भोजन सेवा कर आशीर्वाद लिया गया।
शिव शंकर गौशाला पाराखेत कलडवास उदयपुर में 2100 रुपए के गौ ग्रास की व्यवस्था की गई। तीतरड़ी स्थित महिला आश्रम में 15 चद्दर और तकिया का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष गायत्री चौधरी, उपाध्यक्ष योगेश चौधरी, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, चंद्र कला चौधरी, रेनू चौधरी, कैलाश चौधरी आदि द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube