नेता प्रतिपक्ष से मिले संविदा प्लेसमेंट कर्मियों के प्रतिनिधि, वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन।
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
37 views
नेता प्रतिपक्ष से मिले संविदा प्लेसमेंट कर्मियों के प्रतिनिधि, वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अखिल राजस्थान संविदा प्लेसमेंट कर्मचारी संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मिला और वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट में प्लेसमेंट संविदा कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी ने बताया कि बजट में ठेका प्लेसमेंट संविदा कर्मचारियों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। ज्ञापन में ठेका कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन दरों के पुनः निर्धारण की मांग करते हुए कहा गया कि वर्तमान दरें बेहद कम हैं, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने अकुशल श्रमिक के लिए 20,358 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिक के लिए 22,568 रुपये, कुशल श्रमिक के लिए 24,804 रुपये तथा उच्च कुशल श्रमिक के लिए 26,910 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही “समान काम, समान वेतन” लागू करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, राजकीय संस्था गठन RMLCL को शीघ्र लागू करने, कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा बोनस अंक प्रावधान लागू करने की भी मांग की गई।
प्रदेश महामंत्री ऋतिक रोशन ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, नर्सिंग अध्यक्ष उत्सव शर्मा, वार्ड बॉय अध्यक्ष कृष्ण कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा, सफाई कर्मचारी अध्यक्ष अरविंद सारवान, महामंत्री मुरली सैन, कोषाध्यक्ष आलोक शर्मा, मंत्री योगेंद्र कुमार जाटव, सिद्धार्थ चौधरी, अजय सैन, समय सिंह, रिंकेश मीना, अखिल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, कृष्ण अवतार, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा को यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष यश जोशी द्वारा दी गई।