ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आगरा में संदिग्ध गतिविधि देख चार महिलाएं भागीं, पुलिस को दी गई सूचना।

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 62 views
आगरा में संदिग्ध गतिविधि देख चार महिलाएं भागीं, पुलिस को दी गई सूचना।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा शहर में रविवार सुबह लगभग 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही चार महिलाओं को देखकर स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के आगरा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र करन हिन्दू गौरव स्वाटी नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे, तभी उन्होंने चार महिलाओं को इधर-उधर घूमते देखा।
बताया जा रहा है कि जब उनसे पहचान के लिए आधार कार्ड मांगा गया तो वे अलग-अलग दिशाओं में भाग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला प्रतापपुर की ओर, दूसरी ईदगाह क्षेत्र की तरफ, तीसरी बिजलीघर मार्ग और चौथी कैंट क्षेत्र की ओर जाती दिखाई दी।
घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नम्बर 112 पर दी गई। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि महिलाएं एक टैम्पू (नम्बर UP-80 HT-3177) में बैठकर वहां से निकल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। बाद में संबंधित थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube