ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित, परिणाम अगले सप्ताह जारी होगा।
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
59 views
ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित, परिणाम अगले सप्ताह जारी होगा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर उपखण्ड क्षेत्र में स्थित श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा संचालित बुनियादी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को उर्वशी ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र, नारायणपुर में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई।
प्रशिक्षिका हेमा प्रजापत के निर्देशन में आयोजित इस परीक्षा में समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में बाह्य परीक्षक पिंकी मीना एवं आंतरिक परीक्षक हेमा प्रजापत ने छात्राओं से कपड़ों की सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर के विभिन्न ट्रेड से संबंधित प्रायोगिक कार्य करवाकर उनका मूल्यांकन किया। छात्राओं ने अपने कौशल और कार्यक्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।
संस्था के निदेशक मोनू शर्मा ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो वे अपने परिवार, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करेंगी।
प्रायोगिक परीक्षा के बाद बताया गया कि अगले सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर नीतू प्रजापत, मधु मेहरा, पिंकी मेहरा, मनीषा मेहरा, मिथलेश मेहरा, विष्णा प्रजापत, मीना बलाई सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी निदेशक मोनू शर्मा द्वारा दी गई।