सामाजिक सेवा ही सबसे बड़ी सेवा-विधायक अर्जुनलाल गर्ग जन सेवा शिविर का हुआ समापन
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
108 views
सामाजिक सेवा ही सबसे बड़ी सेवा-विधायक अर्जुनलाल गर्ग
जन सेवा शिविर का हुआ समापन
पीपाड़ सिटी। जन सेवा और स्वास्थ्य को देखते हुवे बसंती देवी बालकिशन भूतड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय माहेश्वरी भवन में जन सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज के सचिव पपसा जाजू ने बताया कि इस शिविर में 221 ग्रामीणों की जांच की गई ।मुख्य अतिथी में बिलाडा विधायक अर्जुनलाल ने कहा की सामाजिक सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है लोग पुण्यतिथि पर बेफिजूल खर्च करते है उससे बढ़िया तो इस तरह के जन सेवा के शिविर लगा कर पुण्य कमा सकते है ।विधायक ने स्वयं फुल बॉडी थेरैपी करवाई । शिविर में निःशुल्क फुल बॉडी हेल्थ टेस्ट,सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के निःशुल्क कार्ड बनाने का विशेष अभियान,निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप,घुटनों की जांच एवं घुटना प्रत्यारोपण हेतु पंजीकरण की सुविधा निशुल्क प्रदान की गई है।इस अवसर पर बालकिशन भूतड़ा,राधेश्याम भूतड़ा,आसीश भूतड़ा,मनीष भूतड़ा,हरिशंकर भूतड़ा,श्रीराम भूतड़ा,रामानंद काबरा,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण साबू,नगर अध्यक्ष सुधीर मुंदड़ा,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साबू, महिला मंडल अध्यक्ष विनीता मुथा,दिनेश मालानी,सतीश चांडक,नवीन मनिहार,गोविंद मुथा,महेश जाजू,प्रकाश दवे,पवन,सुरेश मुथा,भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र टाक,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाह, समाजसेवी सोहनलाल साँखला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक मौजूद रहे।