ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाई

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 41 views
मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

त्रिवेणी संगम-मान्यवर कांशीराम की जयंती ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति द्वारा त्रिवेणी संगम क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समिति के सचिव जीवन ऐरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम जी ने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।
इंजीनियर नंदलाल ने कहा कि कांशीराम जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में आत्मसम्मान की भावना जगाई, जिसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर धनराज मंगरोप, जीवन कालूखेड़ा, नंदलाल नंदराय, शिवलाल मांडल, हेमराज रलायता, जगदीश सोंलकिया खेड़ा, जमना जीवाखेड़ा, धुलीराम आम्मा, श्रवण बिगोद, कैलाश गेंदलिया, कवररलाल शिवरती, रमेश पिताजी खेड़ा, राजेंद्र बिगोद, प्रकाश सिंगोली चारभुजा व बबलू किशनगढ़ सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube