राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) शिविर का आगाज!
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
245 views
राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) शिविर का आगाज!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ (अलवर) में शनिवार, 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से की गई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
इसके पश्चात शिविर के अंतर्गत योग एवं व्यायाम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन का संदेश इस सत्र के माध्यम से दिया गया।
संस्था प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेविकाओं को NSS के उद्देश्यों, समाज सेवा की भावना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरक जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया।