ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी, ऑक्यूप्रेशर एवं योग के माध्यम से 83 रोगार्थी लाभान्वित हुए |

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 84 views
बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी, ऑक्यूप्रेशर एवं योग के माध्यम से 83 रोगार्थी लाभान्वित हुए |
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
विज्ञान समिति परिसर अंतर्गत 130वें बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी, ऑक्यूप्रेशर एवं योग के माध्यम से 83 रोगार्थी लाभान्वित हुए | कैंप समन्वयक इंजीनियर ए के जैन ने बताया कि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आई एल जैन, डॉ अरुण बापना - फिजिशियन, डॉ अनुराग तलेसरा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ रमेश सेठिया यूरोलॉजिस्ट, डॉ भानु वर्मा नाक कान गला, डॉक्टर एच एस मोगरा नेत्र विशेषज्ञ, डॉक्टर टीना चौहान फिजियो, डॉ बी एल पोखरणा एवं डॉ एल एन शर्मा एक्यूप्रेशर, डॉ योगेश्वर चौबीसा आयुर्वेदाचार्य एवं डॉ राकेश दाशोरा ध्यान योग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि 25 सामान्य रोगी, 19 ह्वदय रोगी, 24 मधुमेह रोगी सहित अस्थि, नेत्र, गुर्दा, थाइरोइड, एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद एवं योग की चिकित्सा के सलाह लेने वाले 48 रोगी लाभान्वित हुए|
मेडिकल कैंप में सक्रिय सहयोग देने वालों में डॉ के एल कोठारी, अनिल सोनी, हुकमी चंद, विनोद, बीएल खमेसरा, अशोक जैन, अविनाश भटनागर, डॉ महीप भटनागर, डॉ केपी तलेसरा, डॉ बीएल चावत, शान्ती लाल भंडारी, रेणु भंडारी, एम पी जैन प्रमुख रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube