ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 45 views
ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

आगामी ग्रीष्मकाल 2026 के दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी रखी जाएगी। विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेयजल आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।

आमजन की सुविधा के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01472-295818 निर्धारित किया गया है। इस नंबर पर नागरिक पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना सीधे विभाग को दे सकते हैं।

स्थापित कंट्रोल रूम प्रतिदिन 24×7 घंटे क्रियाशील रहेगा, जिससे ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube