ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा, एएसपी विशाल पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 49 views
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा, एएसपी विशाल पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
दैनिक शुभ भास्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 2026।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube