ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिक्षा संस्कारो के बिना अधुरी है- पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 17 views
शिक्षा संस्कारो के बिना अधुरी है- पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज

दैनिक शुभ भास्कर
रामसिंह मीणा राजस्थान चित्तौड़गढ़ रघुनाथपुरा
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के तत्वाधान में निकाली जाने वाली प्रत्येक रविवार रामधुन के क्रम में 221वे रविवार को रामधुन प्रातः 6.45 बजे रामद्वारा से प्रारंभ होकर श्री जैन मंदिर, चांदे सी माताजी मंदिर, कपड़ा बाजार ,श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए पीपली वाले हनुमान जी मंदिर के पास अभय कुमार गदिया के निवास स्थान पर पहुंची। अपने जन्म दिवस के अवसर पर अभय कुमार गदिया अपने आवास पर रामधुन का आयोजन किया गदिया परिवार ने अपने इष्ट मित्रों सहित पुष्प वर्षा करके रामधुन का भव्य स्वागत किया सामूहिक विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज की उपस्थिति में ढोल नगाड़े एवं भव्य आतिशबाजी के साथ बालाजी महाराज की आरती की गई आरती के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया धर्म सभा में राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ जन, प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित रहे धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने कहा कि बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है संस्कारों के अभाव में शिक्षा केवल जीविकोपार्जन का माध्यम बनकर रह जाती है अतः सुखद भविष्य के लिए सनातन जीवन मूल्यों से पोषित संस्कारों का जागरण अनिवार्य है बालाजी संस्थान की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल को लड्डू गोपाल जी कि भव्य शोभायात्रा एवं पदरावणी कार्यक्रम के संयोजक गोपाल सिंह चरपोटिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संपूर्ण समाज से तन मन धन से कार्यक्रम में सहयोग करने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंत में अभय कुमार गदिया ने रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube