डॉ. अमृता दुहन का तबादला रद्द करने की मांग, *अशोक चान्डक ने भेजा पत्र*
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
38 views
डॉ. अमृता दुहन का तबादला रद्द करने की मांग, *अशोक चान्डक ने भेजा पत्र*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- श्रीगंगानगर- श्रीगंगानगर भाजपा नेता व समाजसेवी अशोक चान्डक ने आईपीएस अधिकारी डॉ. अमृता दुहन के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र प्रेषित कर डॉ. दुहन को श्रीगंगानगर में ही पदस्थापित रखने का आग्रह किया है।
पत्र में चान्डक ने उल्लेख किया कि पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉ. अमृता दुहन के कार्यकाल के दौरान जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा। कई गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ तथा गैंगस्टर गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की गई। उन्होंने गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ते हुए उनके सहयोगियों और मुखबिरों पर भी शिकंजा कसने का काम किया। इसके परिणामस्वरूप जिले में अपराधियों में भय का माहौल बना और खुलेआम धमकियों की घटनाओं में कमी आई।
बताया गया कि 13 मार्च की रात उनका तबादला कर उन्हें उदयपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अल्प कार्यकाल में हुए इस स्थानांतरण को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है। *विदाई समारोहों का दौर शुरू*
डॉ. अमृता दुहन के तबादले के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किए जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सबसे पहले दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा उनका सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर में पदभार ग्रहण करने के समय भी इसी संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया था, जो उस समय चर्चा का विषय बना था।
-स्थानीय सामाजिक व व्यापारी संगठनों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए तबादला निरस्त करने की मांग को समर्थन दिया जा रहा है।