ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

LPG गैस को लेकर बड़ी राहत की खबर, 92,700 मीट्रिक टन आपूर्ति जल्द पहुंचेगी भारत।

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 16 views
LPG गैस को लेकर बड़ी राहत की खबर, 92,700 मीट्रिक टन आपूर्ति जल्द पहुंचेगी भारत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-दिल्ली- अंतरराष्ट्रीय तनाव और जंग जैसे हालात के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सरकारी शिपिंग कंपनी Shipping Corporation of India के दो एलपीजी टैंकर जहाज “शिवालिक” और “नंदा देवी” सुरक्षित रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।
भारत सरकार के अनुसार, इन जहाजों में लगभग 92,700 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है और इनके अगले सप्ताह तक India पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
-इस आपूर्ति के पहुंचने से घरेलू गैस की उपलब्धता बेहतर होने और बाजार में संभावित कमी या कीमतों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
-सरकार ने इसे ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube