ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तलवंडी मोहल्ले में खराब स्ट्रीट लाइटों से अंधेरे की समस्या, लोगों को हो रही परेशानी।

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 17 views
तलवंडी मोहल्ले में खराब स्ट्रीट लाइटों से अंधेरे की समस्या, लोगों को हो रही परेशानी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर कस्बे के तलवंडी मोहल्ले में पिछले काफी समय से स्ट्रीट लाइटों की उचित देखरेख नहीं होने के कारण अधिकांश लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके चलते रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले की गलियों में रोशनी नहीं होने से रात के समय आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। चोरी का भी भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाकर क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube